फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The police arrested the Satan students from the station after 12 hours.

Delhi News: जेएनयू के छात्रों को पुलिस ने 12 घंटे बाद थाने से छोड़ा

Sun, 19 Oct 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
The police arrested the Satan students from the station after 12 hours.
जेएनयू के छात्रों को पुलिस ने 12 घंटे बाद थाने से छोड़ा
विज्ञापन

-छह छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जेएनयू शिक्षक संघ ने की निंदा

-शनिवार शाम को मार्च निकालने के दौरान छात्रों ने पुलिस पर लगाया था मारपीट का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों को मार्च के दौरान हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह करीब 12 घंटे बाद छोड़ दिया। पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में लिया था। इसमें जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी भी शामिल थे। पुलिस ने मार्च के दौरान हुए बवाल मामले में छह छात्रों के खिलाफ वंसतकुंज उत्तरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतेहा फातिमा सहित अन्य तीन छात्रों को पुलिस ने बाउंड डाउन (पाबंद) किया है। जबकि बाकी छात्रों को धारा 65 अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के बाद उनके प्रोफेसर को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने अनुमति के बिना मार्च किया था। कानून व्यवस्था भंग की और कार्रवाई आवश्यक थी।
विज्ञापन


वहीं इस पूरे प्रकरण पर जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष मनीषा ने कहा कि पुलिस ने 12 घंटे से अधिक समय तक थाने में बिठाकर रखा। इसमें करीब नौ छात्राएं थी। छात्रों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। छात्र संघ ने मार्च का आह्वान जातिगत टिप्पणी और जेएनयू छात्र संघ चुनाव को लेकर आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग के बाद मारपीट के विरोध में किया था। लेकिन पुलिस ने मार्च में शामिल छात्रों के साथ मारपीट की और हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जातिगत टिप्पणी संबंधी मामले में मुकदमा दर्ज करने की जगह उलटा हमारे ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर दी। हम मुकदमा दर्ज करवाकर रहेंगे चाहे इसके लिए दोबारा से मार्च करना पड़े। उधर, जेएनयू शिक्षक संघ ने पुलिस बर्बरता और जेएनयू प्रशासन की निष्क्रियता की निंदा की है। शिक्षक संघ के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रों के साथ हिंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed