Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The names of 21 Namo Bharat stations will now be named after the brand.

Delhi News: नमो भारत के 21 स्टेशनों के नाम अब ब्रांड के नाम पर रखे जाएंगे

Thu, 07 May 2026 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
The names of 21 Namo Bharat stations will now be named after the brand.
10 साल तक नाम इस्तेमाल करने का मिलेगा अधिकार, ट्रेन के अंदर-बाहर हर जगह होगी ब्रांडिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर भी अब स्टेशनों के नाम ब्रांड के नाम पर रखे जाएंगे। एनसीआरटीसी ने 21 स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे कंपनियों को बड़ा प्रचार मिलेगा और एनसीआरटीसी को लाखों की कमाई होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत कॉरिडोर के 21 स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने के लिए निविदाएं जारी की हैं। इस योजना के तहत कंपनियां स्टेशन के नाम के साथ अपना ब्रांड जोड़ सकेंगी, जिससे स्टेशन की पहचान के साथ उनका नाम लंबे समय तक जुड़ा रहेगा। ये पहल इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि नमो भारत कॉरिडोर पर अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। ऐसे में कंपनियों को एक साथ लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। निविदा के मुताबिक, लाइसेंस की अवधि शुरुआती तौर पर 10 साल होगी, जिसे आपसी सहमति से 5 साल और बढ़ाया जा सकता है। यानी ब्रांड लंबे समय तक स्टेशन से जुड़ा रह सकता है।
विज्ञापन


कंपनी और निगम दोनों के हित जुड़े हुए
इस योजना में कंपनियों को सिर्फ नाम जोड़ने का ही नहीं, बल्कि स्टेशन के हर हिस्से में ब्रांडिंग का मौका मिलेगा। इसमें कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, एंट्री-एग्जिट गेट, बाहरी पिलर (पियर्स) तक शामिल हैं। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों तक भी ब्रांड की पहुंच बनेगी। ट्रेनों में होने वाली अनाउंसमेंट में भी को-ब्रांडेड स्टेशन का नाम लिया जाएगा। स्टेशनों के मैप पर ब्रांड का लोगो दिखेगा और कंपनियों को कियोस्क लगाने की सुविधा भी दी जाएगी। इससे कंपनियां सीधे ग्राहकों से जुड़ सकेंगी। जिन 21 स्टेशनों के लिए यह मौका दिया जा रहा है, उनमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम शामिल हैं। एनसीआरटीसी का कहना है कि ये सभी स्टेशन घनी आबादी वाले इलाकों, बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों के पास हैं, जिससे ब्रांड को ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा। एनसीआरटीसी का मानना है कि इस पहल से जहां कंपनियों को बड़ा मार्केट मिलेगा, वहीं उसे भी अच्छी आय होगी, जिससे आगे के प्रोजेक्ट्स को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस स्टेशन के लिए कितनी सिक्योरिटी जमा करनी होगी
स्टेशन-सिक्योरिटी राशि (रुपये में)
सराय काले खां
9,80,000
न्यू अशोक नगर 6,10,000
आनंद विहार 8,60,000
साहिबाबाद 3,10,000
गाजियाबाद 7,40,000
दुहाई 3,10,000
मुरादनगर 3,10,000
मोदीनगर साउथ 3,10,000
मोदीनगर नॉर्थ
3,10,000
मेरठ साउथ 3,70,000
परतापुर 3,10,000
रिठानी 3,10,000
शताब्दी नगर 5,80,000
ब्रह्मपुरी
3,10,000
मेरठ सेंट्रल 3,10,000
भैसाली 3,10,000
बेगमपुल 5,80,000
एमईएस कॉलोनी 3,10,000
डौरली 3,10,000
मेरठ नॉर्थ 3,10,000
मोदीपुरम 5,50,000
---------------------
कुल सिक्योरिटी राशि - 93 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article