फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The Israeli embassy was the only target

इस्राइली दूतावास ही था निशाना

Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Israeli embassy was the only target
नई दिल्ली। शुक्रवार शाम के बम धमाके का निशाना इस्राइली दूतावास ही था। धमाका इस्राइली दूतावास की बिल्डिंग से उसी लेन में दूसरी इमारत के सामने किया गया। दिल्ली पुलिस को मौके से एक पत्र मिला है। इस पत्र पर अंग्रेजी में ‘टू इजराइली एंबेसडर..’ लिखा है। स्पेशल सेल ने यह पत्र जब्त कर लिया है। पत्र से साफ है कि धमाके का निशाना दूतावास ही था। सेल का अनुमान है कि हमलावर इस्राइली दूतावास की बिल्डिंग भूल गया था।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में आसपास की बिल्डिंगों और बंगलों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। इसमें हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पास में स्थित ब्राजीली एंबेसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। दूतावास के सामने स्थित अंसल बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को स्पेशल सेल के अधिकारी साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में लग रहा है कि कोई चलती कार से बम को फेंककर गया है। पुलिस को मौके से लोहे की काफी गोलियां मिली हैं। हालांकि इस्राइली दूतावास के सुरक्षा अधिकारी खुद चौकन्ने रहते हैं। वे किसी भी कार व व्यक्ति को दूतावास के सामने रुकने नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, बम धमाका मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने शुरुआती रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस मामले में बात भी की थी। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव खुद मौके पर गए थे।

अभी जांच प्रारंभिक स्तर पर : पुलिस आयुक्त
इस्राइली दूतावास के पास हुए बम धमाके की जांच संभवत: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। धमाके के बाद स्पेशल सेल के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। सेल ने ही मौके से मिले पत्र व सैंपल को जब्त किया है। हालांकि, यह घोषणा शुक्रवार देर रात तक नहीं हुई थी कि धमाके की जांच स्थानीय तुगलक रोड थाना पुलिस करेगी या फिर स्पेशल सेल। घटनास्थल से निकलते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है। इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed