{"_id":"62609d1ee3066c1d85226e98","slug":"the-heat-wave-lasted-all-day-today-there-is-a-possibility-of-light-rain-and-strong-wind-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का हाल : दिनभर चली लू ने कल किया बेहाल, आज हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का हाल : दिनभर चली लू ने कल किया बेहाल, आज हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना
Thu, 21 Apr 2022 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:24 AM IST
सार
विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज आंधी व हल्की बारिश की भविष्यवाणी पहले से की हुई है। शुक्रवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और सप्ताह के अंत तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान बच्चे अपना चेहरा ढकने को मजबूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में चार दिन से गर्मी ने अपनेे तेवर कड़े किए हुए हैं। दिन भर लू लोगों का हाल बेहाल किए हुए है। लू के कारण अधिकतम तापमान 41 डिग्री से भी अधिक व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज हुआ। दिल्ली का स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स इलाका 44.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। विभाग ने बुधवार रात से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
दिल्ली में बुधवार को दिन भर चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों को काफी परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में तापमान 43.1, मुंगेशपुर में 43, रिज में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। हालांकि अब बुधवार रात से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज आंधी व हल्की बारिश की भविष्यवाणी पहले से की हुई है। शुक्रवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और सप्ताह के अंत तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन