{"_id":"64da4191bba77f13640f5fa6","slug":"the-government-has-fulfilled-all-its-promises-bhardwaj-ashram-news-c-340-1-del1011-21812-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दवाई का स्टॉक खत्म होने पर नाराज हुए स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दवाई का स्टॉक खत्म होने पर नाराज हुए स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज
मरीजों और तीमारदारों से की बात, जानी अस्पताल की हालत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज सोमवार को जनकपुरी स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ओपीडी विभाग, मेडिसिन काउंटर, पर्चा बनाने के काउंटर, ब्लड टेस्टिंग लैब, एमआरआई रूम, आईसीयू वार्ड, जरनल वार्ड में जाकर दी जा रही सुविधाओं की जांच की। मरीजों से मुफ्त दवाइयों, सारी मुफ्त जांचों व अन्य को लेकर बात की।
निरीक्षण के दौरान मरीज ने बताया कि डॉक्टर की लिखी गई दवाइयों में से एक भी गोली अस्पताल में मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से इसकी जानकारी ली तो पता चला कि उस दवाई का स्टॉक खत्म हो गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो वादा किया है, वह पहले की तरह जारी रहेगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रही है। केजरीवाल सरकार ने जनता से किए अपने हर वादे को निभाया। कोई कर्मचारी इस व्यवस्था को तोड़ते या कोताही बरतते नजर आएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जेनेरिक दवाओं के फैसले को आईएमए ने बताया गलत
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जेनेरिक दवाओं के संबंध में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के फैसले को गलत बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस फैसले के बाद मरीजों की देखभाल प्रभावित होगी। कई बार ऐसी स्थिति होती है, जब जेनेरिक दवाएं नहीं लिख सकते। डॉक्टर मरीजों की स्थिति के आधार पर ही दवाओं को लिखते हैं।