फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The girl jumped off the roof to avoid being molested

छेड़छाड़ से बचने के लिए लड़की ने छत से छलांग लगाई

Fri, 24 Sep 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The girl jumped off the roof to avoid being molested
नई दिल्ली। अशोक विहार इलाके में बुधवार रात छेड़छाड़ के दौरान एक नाबालिग लड़की ने छत से छलांग लगाकर खुद को बचाया। छत से गिरने की वजह से उसके सिर और पैर में चोट लगी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता का आरोप है कि लड़की को अकेली देखकर पड़ोसी उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने उसकी चंगुल से खुद को छुड़ाया और छत से कूद गई। शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाथापाई के दौरान लड़की सीढ़ी से गिरी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। वह लड़की के पड़ोस में रहता है। पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक लड़की को छत से फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस वजीरपुर औद्योगिक इलाके के सुखदेव नगर पहुंची। मौके पर लड़की का पिता मिला। जिसने बताया कि रात में उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रदीप घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और घर में आग लगाने की कोशिश की। परिवार वालों ने ई-रिक्शा से घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि घटना के समय आरोपी नशे में था और घर में घुसकर लड़की की मां के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान लड़की बचाव में आई और वह लड़की साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed