फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The first pilgrimage to Khatu Shyam Ji started from Khari Baoli.

Delhi News: खारी बावली से खाटू श्याम जी की प्रथम पैदल यात्रा रवाना

Sun, 09 Nov 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
The first pilgrimage to Khatu Shyam Ji started from Khari Baoli.
खारी बावली से खाटू श्याम जी की प्रथम पैदल यात्रा रवाना
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध श्री श्याम अखाड़ा परिवार की खारी बावली से खाटू श्याम, राजस्थान की प्रथम श्री शिव–श्याम पैदल यात्रा रविवार को श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ खारी बावली स्थित प्राचीन श्री श्याम बाबा मंदिर में पूजन एवं भजन-संकीर्तन के साथ हुआ। यात्रा के संयोजक योगेश गर्ग ने बताया, यह 11 दिवसीय पैदल यात्रा प्रतिदिन निर्धारित पड़ावों पर विश्राम करेगी, जहां शाम को भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 19 नवम्बर को रींगस द्वार से प्रारंभ होकर खाटू श्याम धाम के तोरण द्वार तक पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम एवं विशेष संकीर्तन का आयोजन होगा। अगले दिन, 20 नवम्बर को सभी श्याम भक्त खाटू मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन कर यात्रा का संकल्प पूर्ण करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में सांसद प्रवीन खंडेलवाल, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और भाजपा के चांदनी चौक जिला के अध्यक्ष अरविंद गर्ग भी सम्मिलित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed