फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The effects of the Western Disturbance were visible, with clouds gathering in the area.

Delhi News: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, बादलों ने जमाया डेरा

Sat, 13 Dec 2025 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
The effects of the Western Disturbance were visible, with clouds gathering in the area.
अधिकतम 25.5 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आना शुरू हो गया है। यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में दिख रहा है।

इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान है। शनिवार को छिटपुट बादल की आवाजाही देखने को मिली। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 48 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 8.1 और रिज में 8.7 व पालम में 9.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। रविवार को आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 15 और 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कुछ कमी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed