{"_id":"65eb1a1658d3e48ef204aa36","slug":"the-criminal-who-stole-cash-by-breaking-atm-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-41957-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एटीएम तोड़कर नकदी उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एटीएम तोड़कर नकदी उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नूंह के ध्यानार्थ
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में पकड़ा
मेवात के एक गिरोह का सदस्य है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एटीएम तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर नियामत उर्फ घोड़ा को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा व अन्य राज्यों में 7 मामलों में शामिल रहा है। इसकी गिरफ्तारी से गुजरात और महाराष्ट्र में एटीएम तोड़ने के दो मामले सुलझे हैं। आरोपी के पास से .32 बोर की एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक कारतूस और क्रेटा कार बरामद की गई है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार के अनुसार, दिल्ली में एटीएम तोड़ने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह व संजीव कुमार, हवलदार आस मोहम्मद व हरविंदर की टीम गठित की गई। जांच के दौरान इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को 5 मार्च को सूचना मिली कि एटीएम तोड़ने वाला मेवात के एक गिरोह का सदस्य नियामत उर्फ घोड़ा मोती बाग में आने वाला है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद आरोपी गांव रायपुरी, नूंह निवासी नियामत उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सदस्य कम रोशनी वाले और सुनसान इलाकों में बिना सुरक्षा वाले एटीएम बूथों की पहचान करते थे। इसके बाद ये एटीएम बूथों के आसपास के इलाके की गहन टोह लेते थे।