{"_id":"5f2713978ebc3e9ff91ea22e","slug":"the-body-of-amar-singh-reached-delhi-by-special-plane-ashram-news-noi5273997137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष विमान से दिल्ली पहुंचा अमर सिंह का पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष विमान से दिल्ली पहुंचा अमर सिंह का पार्थिव शरीर
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिवंगत नेता राज्यसभा सांसद रहे अमर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को विशेष विमान से सिंगापुर से दिल्ली लाया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को सीधा छतरपुर स्थित फार्म हाउस ले जाया गया। यहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेता अंतिम दर्शन के लिए सोमवार को पहुंचेंगे और अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद रहे अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
अमर सिंह के पार्थिव शरीर को छतरपुर में 29 सेंट्रल फार्म हाउस में रखा गया है। आईजीआई एयरपोर्ट से रात 7:45 बजे 40 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पार्थिव शरीर को फार्म हाउस लाया गया। अमर सिंह का पार्थिव शरीर विशेष विमान से सिंगापुर से दिल्ली पहुंचा। पार्थिव शरीर आने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रविवार को भी कई सांसद पहुंचे। फार्म हाउस पर तैनात सुरक्षा गार्ड का कहना था कि अंतिम संस्कार दिल्ली में ही सोमवार को किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छतरपुर में ही अमर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2013 में यह फार्म हाउस बना था। शव आने के बाद भाजपा समेत दस से ज्यादा सांसदों ने अंतिम दर्शन किए। अमर सिंह के करीबी दोस्त व परिवार के सदस्य भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। सिंह के करीबियों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।