फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The air worsened due to stubble smoke, AQI reached 232

पराली के धुएं से और बिगड़ी हवा, एक्यूआई 232 पहुंचा

Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The air worsened due to stubble smoke, AQI reached 232
पराली के धुएं से और बिगड़ी
विज्ञापन

हवा, एक्यूआई 232 पहुंचा
24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक में 93 अंकों की बढ़ोतरी
आज बहुत खराब श्रेणी में पहुंचेगा हवा का स्तर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की हवा को पराली के धुएं ने एक बार फिर बिगाड़ना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में राजधानी की हवा का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 अंक उछलकर 232 दर्ज किया गया है। जोकि खराब श्रेणी में माना जाता है। इससे एक दिन पहले यह 139 दर्ज किया गया था। सफर का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर की हवा और बिगड़ेगी और सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।
सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों में 656 पराली जलने मामले दर्ज किए गए। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 कण की प्रदूषण में 16 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। हवा की दिशा पश्चिम की ओर होने की वजह से पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर में पहुंच रहा है। सफर का अनुमान है कि आगामी 29 अक्तूबर तक हवा बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की जा सकती है। पराली का धुआं बढ़ने के कारण इस समय पीएम 2.5 का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है जबकि पीएम 10 का स्तर औसत श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को फरीदाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 249, गाजियाबाद का 232, गुरुग्राम का 168 व नोएडा का 228 रहा। इससे एक दिन पहले एनसीआर के अधिकांश शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अगले तीन दिनों तक सुबह छाया रहेगा हल्का कोहरा
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने के कारण सुबह-शाम के समय हल्की सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा मेें नमी का स्तर 41 से 94 फीसदी रहा। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन गर्मी का अहसास नहीं हुआ। वहीं, शाम के समय हल्की ठिठुरन महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed