फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The accused who murdered the market president arrested

Delhi News: मंडी अध्यक्ष की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
The accused who murdered the market president arrested
सलमान त्यागी और सद्दाम गौरी गैंग का सदस्य है आरोपी
विज्ञापन

मकोका के तहत मामला दर्ज होने के बाद चार साल से था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केशोपुर मंडी के अध्यक्ष अजय चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है और वह चार साल से फरार चल रहा था। वह सलमान त्यागी और सद्दाम गौरी गैंग का सदस्य है। इनकी गैंगस्टर नीरज बवानिया से नजदीकियां हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान तिहाड़ गांव निवासी मुस्तफा त्यागी के रूप में हुई है। स्पेशल सेल की टीम लगातार मुस्तफा त्यागी पर निगरानी रख रही थी। आरोपी लगातार दिल्ली और यूपी में ठिकाने बदल रहा था। 30 अगस्त को निरीक्षक शिव कुमार की टीम को जानकारी मिली कि मुस्तफा त्यागी नांगलोई के राजधानी पार्क में मौजूद है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस की एक टीम ने डी ब्लॉक राजधानी पार्क के एक मकान पर दबिश दी। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पिस्टल निकाल ली। उसके गोली चलाने से पहले ही पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि मुस्तफा त्यागी सलमान त्यागी-सद्दाम गौरी गैंग का सदस्य है। इनका नीरज बवाना गैंग से गहरा नाता है। मुस्तफा पर दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली, डकैती, शस्त्र अधिनियम के पांच मामले दर्ज हैं। गैंग के सदस्यों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए साल 2019 में हरिनगर थाने में इनके खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद से वह फरार था। 7 मई 2022 को व्यक्तिगत रंजिश में मुस्तफा ने केशोपुर मंडी के अध्यक्ष की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed