फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Thar's speed became fatal, it collided with a truck after crushing a bike rider

Delhi News: जानलेवा बनी थार की रफ्तार, बाइक सवार को रौंदते हुए ट्रक से टकराई

Sat, 16 Aug 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Thar's speed became fatal, it collided with a truck after crushing a bike rider
बाइक सवार की मौके पर मौत, आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भागा
विज्ञापन


मोती नगर में देर रात हादसा, गाड़ी से शराब की बोतलें मिली

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार थार गाड़ी एक बाइक सवार को रौंदते हुए ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 40 साल के बेचन लाल की मौके पर मौत हो गई। वह ठेकेदारी करता था। वहीं घटना के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक बजे पुलिस को मोती नगर में पटेल रोड में सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मोती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां बाइक और थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। गाड़ी में शराब की बोतलें थीं। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल बाइक सवार को पास के अस्पताल में ले जाया गया है जहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने बाइक सवार बेचन लाल को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि थार पश्चिम दिल्ली में रहने वाले व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन की। फुटेज में पता चला कि घटना के समय प्रेम नगर निवासी बेचन लाल बाइक पर बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद थार तेज रफ्तार में आई, उस समय ट्रैफिक था। अचानक थार ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक से टकरा गई। आसपास के लोग रुककर देखने लगे। लोगों ने देखा कि बाइक ट्रक के नीचे फंसी है और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक थार को छोड़कर भाग गया। पुलिस थार के नंबर और कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में किसी से मिलने गया था बेचन लाल
मृतक के रिश्तेदार शिव कुमार ने बताया कि बेचन लाल 15 साल के बेटे के साथ प्रेम नगर में रहता था। उसकी पत्नी और तीन बेटियां उत्तर प्रदेश के घोंडा जिले में रहती हैं। 19 साल की बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी थी। दो अन्य बेटियां पढ़ाई कर रही हैं। शिव कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात बेचन लाल अस्पताल में किसी से मिलने गया था। हादसा अस्पताल के गेट के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बेचन लाल बाइक सहित ट्रक से टकरा गया। शिव कुमार ने बताया कि बेचन लाल के घर नहीं लौटने पर बेटे और रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस का फोन आया और मोती नगर थाने बुलाया गया, जहां उन्हें घटना की जानकारी दी गई। बेचन लाल पूरे परिवार में एक मात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह प्लास्टर ऑफ पेरिस का ठेका लेकर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed