{"_id":"61e72142162c8c4ed3519b57","slug":"terrorists-can-attack-by-placing-explosives-in-the-car-ashram-news-noi627611041","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में विस्फोटक रखकर हमला कर सकते हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में विस्फोटक रखकर हमला कर सकते हैं आतंकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। गाजीपुर फूल मंडी में मिली आईईडी से दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों के पहले से हाथ-पांव फूले हुए हैं, अब इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस के मौके पर कई आतंकी संगठनों द्वारा हमला करने के इनपुट दिए हैं। आईबी ने दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा को काफी कड़ा करने को कहा है। वहीं नेताओं समेत कुछ वीवीआईपी को भी निशाना बनाने के इनपुट हैं।
लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने की कर सकते हैं पुनरावृत्ति
आईबी ने दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं कि प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमला करने की फिराक में है। संगठन कार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखकर धमाका कर सकता है। ये इंडिया गेट व लालकिले के आसपास कार में विस्फोटक रखकर हमला कर सकता है। आईबी ने इनपुट में ये भी कहा है कि सिख फॉर जस्टिस पिछले वर्ष की तरह इस बार भी लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने की घटना की पुनरावृत्ति कर सकता है। ये लोग लालकिले को निशाना बना सकते हैं। इसे देखते हुए लालकिले व उसके आसपास सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।
जम्मू की तरह ड्रोन से कर सकते हैं हमला
आईबी ने इनपुट में कहा है कि इस बार कई आतंकी आतंकी हमला करने की फिराक में घूम रहे हैं। आतंकी विस्फोटक पाकिस्तान से भारत ला चुके हैं। गाजीपुर फूल मंडी में मिली आईईडी उसी का एक हिस्सा है। इनपुट में कहा गया है कि जिस तरह जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया था, उसी तर्ज पर इस बार गणतंत्र दिवस पर आतंकी ड्रोन से हमला कर सकते हैं। ड्रोन से परेड रूट या उसके आगे पीछे आतंकी हमला करने के इनपुट हैं।
विज्ञापन
वांछितों ने आईएसआई से हाथ मिलाया
जिस तरीके से किसान आंदोलन सफल माना जा रहा है, उसी तरह से नागरिक संशोधन कानून व एनआरसी को वापस करने के लिए आतंकी हमला कर सकते हैं। इनपुट में ये कहा गया है कि दिल्ली दंगों के कुछ फरार वांछितों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हाथ मिला लिया है। आईएसआई व वांछित का आपस में गठजोड़ हो गया है। ऐसे में आईएसआई गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएए व एनसीआर के वांछित आरोपियों से आतंकी हमला करवा सकती है। ये चाहते हैं कि ये दोनों ही कानून लागू न हों। इनके कुछ विरोधी व सहानुभूति रखने वाले आईएसआई के संपर्क में हैं।