फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Terror Plot :Rupees with weapons are being sent from Pakistan through drones

Terror Plot : आतंकी नेटवर्क से खुलासा- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों के साथ भेजे जा रहे हैं नोट

Mon, 26 Sep 2022 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 03:36 AM IST
सार

Terror Plot : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों के साथ-साथ नोट भी भेजे जा रहे हैं। भारत में हिंदू व आरएसएस नेताओं की हत्या के लिए हथियारों के साथ ड्रोन से नोट भी भेजे गए थे। ये खुलासा आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के बरेली, यूपी से गिरफ्तार गुर्गे कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद ने पूछताछ में किया है।

विज्ञापन
Terror Plot :Rupees with weapons are being sent from Pakistan through drones
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों के साथ-साथ नोट भी भेजे जा रहे हैं। भारत में हिंदू व आरएसएस नेताओं की हत्या के लिए हथियारों के साथ ड्रोन से नोट भी भेजे गए थे। ड्रोन से हथियार व पैसे तरणतारण, पंजाब में गिराए थे। ये खुलासा आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के बरेली, यूपी से गिरफ्तार गुर्गे कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद ने पूछताछ में किया है। एसके खरौद के मोबाइल से ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे ये साबित होता है कि वह पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के सीधे संपर्क में था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद को दस दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। आरोपी का रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्पेशल सेल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंदू व आरएसएस नेताओं की हत्या के लिए एसके खरौद को रिंदा ने फिलहाल दो लाख रुपये भिजवाए थे। ये पैसे उसके खर्चे के लिए दिए गए थे। 
विज्ञापन


वारदातों को अंजाम देने के लिए बाद उसे और रकम भिजवानी थी। एसके खरौद ने पूछताछ में बताया कि उसकी रिंदा से बात हुई थी। रिंदा ने उसे बताया कि वह पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार व पैसे भिजवा रहा है। इन पैसे व हथियारों को वह तरण-तारण में गिरवा देगा। वहां से उसका दूसरा साथी उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके खरौद ने ये भी बताया कि पाकिस्तान से हथियार भारी मात्रा में आए थे। पंजाब में ये हथियार कई लोगों को बांटे गए थे। उसे एक व्यक्ति ने मोहाली में हथियार व दो लाख दिए थे। हालांकि वह इस व्यक्ति के बारे में नहीं जानता है। रिंदा ने ही उससे मिलने के लिए बोला था। इसके अलावा एसके खरौद के पास से दो मोबाइल मिले है। दोनों की स्मार्ट फोन हैं। इन फोन में वह शाहबाद, कुरूक्षेत्र से लिए गए सिम कार्ड चला रहा था। दोनों की सिम कार्ड फर्जी नाम व पते से लिए एसके खरौद ने ही लिए थे। 


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह रिंदा से हर रोज बात करता था। वह एक दिन में रिंदा से दो से तीन कॉल कर लेता था। वह रिंदा से व्हाट्सएप कॉल करता था। आरोपी के मोबाइल की लॉगबुक में रिंदा की की गई कॉल की जानकारी मिली है। आरोपी एसके खरौद इन कॉल को डिलीट नहीं कर पाया था। हालांकि वह रिंदा को व्हाट्सएप कॉल कर डिलीट कर देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed