फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tenant murdered for opposing misconduct with daughter in delhi

दिल्ली : बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर किरायेदार की हत्या, गाजीपुर में महिला का मान भंग

Sat, 26 Mar 2022 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 05:26 AM IST
सार

आरोप है कि होली के दिन आरोपी ने मृतक की 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर बृहस्पतिवार को आरोपी ने परिवार के दो सदस्यों के साथ मिलकर किरायेदार की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Tenant murdered for opposing misconduct with daughter in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

शास्त्री पार्क में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का विरोध करने पर मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि होली के दिन आरोपी ने मृतक की 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर बृहस्पतिवार को आरोपी ने परिवार के दो सदस्यों के साथ मिलकर किरायेदार की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने बयान में बेटी से दुष्कर्म की बात नहीं बताई है। जांच में यह बाद सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


40 वर्षीय शख्स परिवार के साथ शास्त्री पार्क में किराये पर रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे व एक बेटी है। वह घर के भूतल पर झाड़ फूंक का काम करता था। मृतक की बहन ने बताया कि होली के दिन मकान मालिक के बेटे ने उसकी 14 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को पीड़िता ने अपने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इस बात को लेकर पीड़ित परिवार का आरोपी के परिवार से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसी दिन परिवार शास्त्री पार्क थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बजाय लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज किया। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित परिवार अपने घर पर था। इसी दौरान मकान मालिक का बेटा अपने भाई व चाचा के साथ आया और किशोरी के पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

भीख मांगने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म

गाजीपुर इलाके में भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उसके बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

सीमापुरी इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला गाजीपुर इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। 23 मार्च देर शाम पुलिस को गाजीपुर मंडी के पास एक महिला के घायल पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया।  पीड़िता ने बयान में बताया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इससे वह अचेत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।

महिला ने आरोपियों को पहचानने से इनकार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम गठित कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed