{"_id":"68c2f9fb658ed984290a88e1","slug":"tempo-driver-was-made-unconscious-and-six-tonnes-of-copper-scrap-was-looted-ashram-news-c-340-1-del1011-104559-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: टैंपो चालक को बेहोश कर छह टन कॉपर स्क्रैप लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: टैंपो चालक को बेहोश कर छह टन कॉपर स्क्रैप लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड पर खुद को बैंककर्मी बताकर कार सवार चार बदमाश छह टन कॉपर स्क्रैप लूट कर भाग गए। आरोप है कि बदमाशों ने जबरन टेंपो में चढ़कर पहले चालक को बेहोशी का इंजेक्शन लगया। फिर टेंपो से सारा माल लेकर भाग गए। बाद में चालक को बेहोशी की हालत में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी निवासी मनीष कुमार टेंपो चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह लिबासपुर के गोदाम से छह टन कॉपर स्क्रैप लोड करवा कर मंडोली के लिए निकल गए। सोनिया विहार स्थित वजीराबाद रोड पर बन रहे मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचने पर कार में सवार चार बदमाश उनके पास आए। उन्होंने खुद को बैंककर्मी बता कर उन्हे रोक लिया। उन्होंने दावा किया था कि यह टेंपो लोन पर लिया गया है, जिसके लोन की किस्त बची हुई है। यह सुनकर मनीष ने अपने मालिक को फोन किया। तभी दो बदमाश टेंपो के अंदर आ गए और चालक की बायीं बाजू पर इंजेक्शन लगा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन