फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teenager gang-raped in Nabi Karim, teenager turned out to be Corona positive

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोरोना पॉजिटिव निकली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped in Nabi Karim, teenager turned out to be Corona positive
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। किशोरी की बिल्डिंग में रहने वाले नाबालिग लड़के ने किशोरी से दोस्ती कर अपने एक रिश्तेदार के साथ वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की शिकायत पर नाबालिग और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया गया। दूसरी ओर किशोरी का लेडी हार्डिंग अस्पताल में मेडिकल हुआ। शनिवार को किशोरी की रिपोर्ट आई तो सभी के होश उड़ गए। किशोरी कोरोना पॉजिटिव निकली। नाबालिग आरोपी को जुवनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। वहीं बालिग रिश्तेदार को कोर्ट में पेश कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। ऐसे में दोनों आरोपियों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस ने तिहाड़ जेल प्रशासन और बाल सुधार गृह को पत्र लिखकर दोनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। मामले का पता चलते ही नबी करीब थाने, जेजे बोर्ड, तिहाड़, तीस हजारी कोर्ट में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने दोनों के संपर्क में आए सभी मजिस्ट्रेट, रीडर, पुलिस अधिकारियों व अन्य लोगों को होम क्वारंटीन होने के लिए कहा है। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।दोनों आरोपियों के सैंपल भी लेकर उनको टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। पुलिस के मुताबिक  किशोरी नबी करीम इलाके में परिवार के साथ रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है। आरोपी किशोर भी किशोरी की बिल्डिंग में रहता है। किशोर ने लड़की से दोस्ती बढ़ाई और वारदात को अंजाम दिया। इस बीच किशोर का रिश्तेदार समीमुल्लाह भी वहां आ गया। उसने भी किशोरी के साथ वारदात को अंजाम दिया। किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी परिवार को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज करवाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नबी करीम थाने के उन सभी पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन होने के लिए कहा है जो किशोरी व दोनों आरोपियों के संपर्क में आए थे। वहीं जिस बिल्डिंग में किशोरी और उसका परिवार रहता है, उसको भी सील कर दिया गया है। वहां सभी को होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा मेडिकल टीम वहां लोगों की जांच कर रही है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण हैं, उनको अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed