फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   teachers urges cm for reappointment of 12 adhoc teachers

12 तदर्थ शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के लिए सीएम से लगाई गुहार

Tue, 08 Jun 2021 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
teachers urges cm for reappointment of 12 adhoc teachers
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अब विवेकानंद महिला कॉलेज के 12 तदर्थ शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से न्याय की गुहार लगाई है। डूटा के आह्वान पर शिक्षकों ने मंगलवार को तदर्थ शिक्षकों की ज्वाइनिंग और कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल को हटाने को लेकर एक हल्ला बोल ऑनलाइन धरना दिया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री सेे हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना की महामारी के कारण शिक्षकों ने अपने-अपने घरों पर सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक हाथों में विवेकानंद कॉलेज के 12 तदर्थ शिक्षकों की ज्वाइनिंग और प्रिंसिपल को हटाने के पोस्टर लेकर बैठे थे। सभी ने उसे सोशल मीडिया पर साझा भी किया। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक काफी शिक्षकों ने जूम पर एकत्रित होकर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष से कॉलेज प्रिंसिपल को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

डूटा उपाध्यक्ष डॉ आलोक रंजन पांडेय ने बताया कि विवेकानंद कॉलेज दिल्ली सरकार के आंशिक अनुदान से चलने वाला कॉलेज है। यहां कॉलेज अध्यक्ष भी दिल्ली सरकार से नामित व्यक्ति है। ऐसे में सरकार को 12 शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंध समिति ने सभी शिक्षकों की ज्वाइनिंग का फैसला किया था। इसके दो सप्ताह बाद भी कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले में मुख्यमंत्री को इसमें हस्तक्षेप कर शिक्षकों की ज्वाइनिंग के लिए चेयरमैन को निर्देश देना चाहिए। डूटा के संयुक्त सचिव डॉ प्रेमचंद ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री न्याय नहीं देते हैं तो मजबूरन शिक्षकों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

धरने में डूटा अध्यक्ष राजीब रे, पूर्व डूटा अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा, डूटा सचिव राजिंदर सिंह, डूटा कोषाध्यक्ष आभा देव, पूर्व कार्यकारी परिषद सदस्य राजेश झा, समेत संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed