{"_id":"6083914b8ebc3e8d3b47fb32","slug":"teachers-duty-to-monitor-dead-bodies-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : शवों की निगरानी के लिए लगाई शिक्षकों की ड्यूटी, जीटीबी अस्पताल में छह की नियुक्ति के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : शवों की निगरानी के लिए लगाई शिक्षकों की ड्यूटी, जीटीबी अस्पताल में छह की नियुक्ति के आदेश
Sat, 24 Apr 2021 09:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:02 AM IST
सार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के एसडीएम की और से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से जीटीबी अस्पताल में शवों की निगरानी के लिए तैनात किया जाता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने जीटीबी अस्पताल में 6 शिक्षकों की शवों की निगरानी करने की ड्यूटी लगायी है। इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एसडीएम की और से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से जीटीबी अस्पताल में शवों की निगरानी के लिए तैनात किया जाता है।
शिक्षकों को कहा गया है कि वह अपनी बारी के अनुसार जीटीबी के नोडल अधिकारी से संपर्क करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि कोविड दिशा निर्देशों का पालन हो। शिक्षक डीडीएमए के उत्तर पूर्वी अथॉरिटी के संपर्क में भी रहेंगे।
साथ ही सुनिश्चित करेंगे कि एम्बुलेंस के संबंध में सभी कॉल समय पर निपटाई जाए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस आदेश पर एमसीडी टीचर्स यूनियन के महासचिव रामनिवास सोलंकी शिक्षकों की नियुक्ति का यह कदम शिक्षकों के लिए उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन
शिक्षकों को इससे मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि यदि ड्यूटी के दौरान कोई शिक्षक कोविड-19 से संक्रमित हो जाता है तो उसके लिए बेड आरक्षित रखा जाना चाहिए। जिससे कि उन्हें और उनके परिवार को शारीरिक और मानसिक तनाव से ना गुजरना पड़े।