{"_id":"635d06da6c3b0f73ce696070","slug":"swati-maliwal-wrote-a-letter-to-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: स्वाति मालीवाल ने पीएम को लिखा पत्र, बिलकिस के दोषियों और राम रहीम को वापस जेल भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: स्वाति मालीवाल ने पीएम को लिखा पत्र, बिलकिस के दोषियों और राम रहीम को वापस जेल भेजने की मांग
Sat, 29 Oct 2022 04:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:28 PM IST
सार
स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई और दुष्कर्म के दोषी गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल का जिक्र करते हुए मांग की है कि उन्हें वापस जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दुष्कर्म के दोषियों की सजा में छूट और पैरोल पर रोक लगाने के लिए मजबूत कानूनों और नीतियों की मांग की है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई और दुष्कर्म के दोषी गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल का जिक्र करते हुए मांग की है कि उन्हें वापस जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
बिलकिस बानो के दोषियों को किया रिहा
2002 में गुजरात दंगों के दौरान जब बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, तब वह 21 साल की थी। दोषियों ने बिलकिस के परिवार को सात सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें उसकी तीन साल की बेटी भी शामिल थी, जिसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था। 2008 में मुंबई की एक सत्र अदालत ने उसके मामले में 11 लोगों को सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, इस साल 15 अगस्त को गुजरात सरकार ने 1992 की छूट नीति का हवाला देते हुए दोषियों को छोड़ दिया, जिसने कैदियों को उनकी सजा में कमी के लिए आवेदन करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
राम रहीम पैरोल पर हैं बाहर
एक अन्य मामले में, हरियाणा सरकार ने हाल ही में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल पर रिहा किया, जो दुष्कर्म और हत्या का दोषी है और रोहतक की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।