फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Swami Karpatri Ji was described as the Sun of Sanatan Dharma, his birth anniversary was celebrated

Delhi News: स्वामी करपात्री जी को बताया सनातन धर्म का सूर्य, मनाई जयंती

Sun, 27 Jul 2025 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Swami Karpatri Ji was described as the Sun of Sanatan Dharma, his birth anniversary was celebrated
नई दिल्ली। युवा चेतना ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और शोभा करंदलजे, पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद नीरज शेखर व अन्य विशिष्टजनों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने स्वामी करपात्री को सनातन धर्म का सूर्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सम्मान में डाक टिकट जारी करने पर धन्यवाद दिया। अरुण सिंह ने उन्हें भारतीय संस्कृति के संरक्षक के रूप में स्मरण किया। शोभा करंदलजे ने कांग्रेस पर सनातन धर्म विरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए स्वामी जी को महामानव बताया। शाहनवाज हुसैन ने गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की और कहा कि स्वामी करपात्री संस्कृति के संवाहक थे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रामराज्य की स्थापना का दावा करते हुए कहा कि स्वामी का जीवन धर्म रक्षा को समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने की। उन्होंने कांग्रेस और इंदिरा गांधी पर स्वामी करपात्री को दबाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed