फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   suspected death of nine-year-old girl in delhi cantt crematorium four accused including priest arrested

दुष्कर्म कर हत्या का आरोप: दिल्ली कैंट स्थित श्मशान भूमि में नौ साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, पुजारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 10:38 PM IST
सार

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को फोन कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली। बताया गया कि श्मशान भूमि पर दो सौ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की मां से पूछताछ की। 

विज्ञापन
suspected death of nine-year-old girl in delhi cantt crematorium four accused including priest arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली कैंट के नांगल गांव स्थित श्मशान भूमि में रविवार शाम नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। श्मशान भूमि के पुजारी ने बच्ची करंट लगने से बच्ची की मौत होने और पोस्टमार्टम होने से उसके अंगों की चोरी होने की बात परिजनों को बताकर आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। देर रात परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली और पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर पुजारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, साक्ष्य को छुपाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को फोन कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली। बताया गया कि श्मशान भूमि पर दो सौ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की मां से पूछताछ की। 
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। करीब साढ़े छह बजे श्मशान भूमि का पुजारी राधेश्याम ने उसे बुलाया। पुजारी और उसके कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची की करंट लगने से मौत हुई है। बच्ची के होठ नीले पड़े थे और हाथ में जलने के निशान थे। बच्ची को देखने के बाद उसकी मां ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की, लेकिन पुजारी ने पोस्टमार्टम में अंगों की चोरी होने की बात कहकर परिजनों को डराया और बच्ची का अंतिम संस्कार करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के घर पहुंचने पर यह बात इलाके में फैल गई और लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को आक्रोषित लोगों को शांत करवाया।  पुलिस मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाया और बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed