फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sushant's two friends reached Delhi, police arrested

दिल्ली पहुंचे सुशांत के दो दोस्त, पुलिस ने हिरासत में लिए

Fri, 02 Oct 2020 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sushant's two friends reached Delhi, police arrested
जंतर-मंतर पर पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और प्रशंसक। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को उनके दो दोस्त मुंबई से दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने सीबीआई पर जांच में देरी का आरोप लगाया और कहा कि जांच में तेजी लाई जाए, ताकि उनके दोस्त को इंसाफ मिल सके। हालांकि, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जंतर-मंतर ले जाकर छोड़ दिया, परंतु उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। जंतर-मंतर के बाहर लगी बैरिकेडिंग पर वह घंटों तक खड़े रहे।
विज्ञापन

सुबह लगभग 11 बजे गणेश और अंकित आचार्य मुंबई से दिल्ली पहुंचे, जबकि विजय शेखर गुप्ता दिल्ली में पहले से ही मौजूद थे। यह तीनों सुशांत के दोस्त होने का दावा कर रहे हैं। गणेश ने बताया कि वह सुशांत के पोस्टर के साथ दिल्ली पहुंचे। क्योंकि, मामले की जांच सीबीआई देरी से कर रही है। उनकी मांग है कि जांच में तेजी लाई जाए, इसलिए उन्हें मुंबई से दिल्ली आना पड़ा है।
विज्ञापन

आज से करेंगे भूख हड़ताल
विजय शेखर गुप्ता ने कहा कि सभी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिवंगत अभिनेता नशीली दवाओं का सेवन करते थे, जबकि सुशांत ने कभी ड्रग्स नहीं लिया। जब तक सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ नहीं मिल जाता व सत्याग्रह करते रहेंगे। शुक्रवार सुबह से वह हर हाल में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed