फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Supreme Court decision is against our wishes MoS Kailash Chaudhary

सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मर्जी के खिलाफ, किसान यूनियन के नेता राजनीति से प्रेरित: कैलाश चौधरी

Tue, 12 Jan 2021 10:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Jan 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court decision is against our wishes MoS Kailash Chaudhary
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : ANI
कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मर्जी के खिलाफ है। हम चाहते थे कि कानूनों को लागू किया जाए, ना कि इस पर रोक लगाया जाए। लेकिन बावजूद इसके हम फैसले का सम्मान और स्वागत करते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट की समिति के फैसले को भी स्वीकार करेंगे। 
विज्ञापन

 

साथ ही उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय दिवस है और उस दिवस पर अगर हम ट्रैक्टर रैली या कोई विरोध प्रदर्शन करते हैं तो इसका देश ही नहीं पूरे विश्व में नकारात्मक संदेश जाता है। मैं सोचता हूं कि किसान यूनियन के नेता इस बात को समझेंगे। वहीं, किसानों के सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी को न मानने की बात पर कैलाश चौधरी ने कहा कि ऐसी बात करने वाले लोग निश्चित रूप से राजनीति से प्रेरित हैं जो नहीं चाहते कि इस समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकले। उन्होंने कहा कि विपक्ष आग में घी डालने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री से मिले सीएम खट्टर
गृहमंत्रालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कृषि कानूनों पर रोक लगाने के बाद एक समिति बनाई है। इन सभी मामले पर गृहमंत्री के साथ चर्चा हुई। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि 26 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम अच्छा होना चाहिए, क्योंकि यह एक राष्ट्रीय त्योहार है। किसानों ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया कि यह शांतिपूर्ण होगा। यह आशा की जा रही है कि वे आंदोलन बंद करेंगे और घर वापस जाएंगे. 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed