फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   supply of drinking water will be affected for two days in many areas of Delhi make this arrangement if problems happens

ध्यान दें: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन रहेगी पेयजल की आपूर्ति प्रभावित, दिक्कत होने पर करें ये व्यवस्था

Fri, 18 Feb 2022 10:50 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 10:50 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, इस पाइप लाइन से राजधानी के अनेक इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस कारण शुक्रवार और शनिवार को इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
supply of drinking water will be affected for two days in many areas of Delhi make this arrangement if problems happens
दिल्ली जल संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल, डीएमआरसी की ओर से प्रशांत विहार में दोनों दिन दिल्ली जल बोर्ड की 1000 एमएम पालम मेन का इंटरकनेक्शन कार्य करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, इस पाइप लाइन से राजधानी के अनेक इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस कारण शुक्रवार और शनिवार को इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में एनडीएमसी की कई कालोनी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली कैंट, आरकेपुरम, मोती बाग, नानक पुरा, पीरागढ़ी, सागरपुर, पालम एवं द्वारका और उसके आसपास इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों को सुझाव दिया है कि वे दोनों दिन पानी का कम खर्च करें और वे पेयजल की कमी होने पर जल बोर्ड के कंट्रोल रूम से पानी के टैंकर मंगा सकते हैं। जल बोर्ड ने इन इलाकों के लिए पानी के टैंकरों की अलग से व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed