फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sunday was the hottest in the last 10 years

मौसम का मिजाज : बीते 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा रविवार, दिल्ली-एनसीआर में चल रही है लू, ऑरेंज अलर्ट

Mon, 11 Apr 2022 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 01:41 AM IST
सार

चिलचिलाती धूप के बीच गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रविवार का दिन 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले 2012 में 39 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा था।

विज्ञापन
Sunday was the hottest in the last 10 years
दोपहर को लू के थपेड़ों ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में चिलचिलाती धूप के बीच गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रविवार का दिन 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले 2012 में 39 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा था। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में चिलचिलाती धूप के साथ गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतनम तापमान सामान्य से चार अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा। घरों से बाहर निकले लोग गर्मी के सितम के बीच धूप से जूझते रहे। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 19 से 71 फीसदी रहा। गौरतलब है कि शनिवार का दिन बीते 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ 72 सालों में शुरुआती 15 दिनों के भीतर सबसे गर्म रहा था। वहीं, मार्च का महीना बीते 122 सालों में औसत अधिकतम और औसत न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रहा सबसे गर्म इलाका
दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। इसके बाद आयानगर 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, पीतमपुरा में 43.4, नजफगढ़ में 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। गुरुग्राम में अधिकतम पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन जारी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने लगातार तीसरे दिन ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन यलो अलर्ट की घोषणा है। हालांकि, सप्ताह के तीसरे दिन से आंशिक रूप से  बादल छाए रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है। 

खराब से बहुत खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा 
दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु  गुणवत्ता की निगरानी करने वाले एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत में अधिक सुधार की संभावना नहीं है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 244, फरीदाबाद 260, गाजियाबाद 300, ग्रेटर नोएडा 262, गुरुग्राम 222 व नोएडा 245 एक्यआइ रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार पश्चिम भारत से धूल भरी हवाओं का दौर जारी है। इस वजह से हवा की सेहत खराब बनी हुई है। 

अधिकतम  तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:44 बजे
सूर्योदय का समय: 5: 59 बजे

अनुमान...
दिनभर चिलचिलाती धूप का दौर जारी रहेगा। गर्म हवाओं की वजह से लू चलेगी। हवा की मध्यम रफ्तार रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed