{"_id":"5fa055398ebc3e9bbe713c5f","slug":"sub-inspector-shot-and-killed-himself-by-a-service-revolver-ashram-news-noi5461931131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी
Tue, 03 Nov 2020 01:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ऋतुराज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहौला इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि 30 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी। कुछ दिन से सब इंस्पेक्टर के तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त ऋतुराज (26) के रूप में हुई है। वह पश्चिम विहार थाने में तैनात था। मूलत: बिहार के मुंगेर स्थित वरदा गांव निवासी ऋतुराज मोहन गार्डन के ब्लॉक-6 में अपनी मां व भाई के परिवार के साथ रहता था। दिल्ली में ऋतुराज के परिवार का तीन मंजिला मकान है। भूतल पर पार्किंग बनी है, जिसमें एक बेड लगा है। प्रथम तल पर ऋतुराज का कमरा था।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया कि रविवार को ऋतुराज की छुट्टी थी, बावजूद वह कुछ देर के लिए थाने गया था। वहां से लौटने के बाद वह कुछ तनाव में था। रात में सभी खाना खाकर सोने चले गए। तड़के अपने कमरे में ऋतुराज को नहीं देखकर मां ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मां भूतल पर आई, जहां ऋतुराज खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। पास ही सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी। मां ने बड़े बेटे विक्रम को आवाज लगाई। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। ऋतुराज ने कनपटी पर गोली मारी थी, जो आरपार होकर दीवार पर लगी थी। परिवार वालों और पड़ोसियों का कहना है कि उन लोगों ने गोली की आवाज नहीं सुनी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कई कारणों को लेकर कयास लगा रहे लोग
ऋतुराज ने खुदकुशी क्यों की, यह सवाल सभी के जेहन में है, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिलने से लोग कई कारणों को लेकर सिर्फ कयास ही लगा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह कर्ज में डूबा था, लेकिन उसके परिवार वालों को इस बात की जानकारी नहीं है। लोग नौकरी में किसी बात को लेकर परेशान होने की भी आशंका जता रहे हैं, लेकिन उसके सहयोगियों का कहना है कि ऋतुराज कामकाज के मामले में पूरी तरह से सही था, जिसकी वजह से वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों का चहेता था। किसी मामले की जांच को लेकर कोई परेशानी या फिर दबाव की बात हो सकती है। इस बात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने ऋतुराज का मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पारिवारिक कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस उसके सोशल मीडिया के अकाउंट को भी खंगालकर जांच करने में जुटी है।
पुलिस से पहले बैंक में था कार्यरत
परिवार के सदस्यों का कहना है कि ऋतुराज पढ़ाई में काफी अच्छा था। 2016 में दिल्ली पुलिस में भर्ती होनेे से पहले वह बैंक में नौकरी करता था। पुलिस में नौकरी मिलने के बाद उसने बैंक की नौकरी छोड़ दी। पड़ोसियों का कहना है कि वह काफी सुलझा हुआ व्यक्ति था। मोहल्ले के लोगों की आगे बढ़कर मदद करता था।