फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sub Inspector of Delhi Police donate plasma and saved the life of Covid positive pregnant woman

मदद: दिल्ली पुलिस के एसआई ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ऐसे बचाई गर्भवती महिला की जान

Wed, 12 May 2021 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 May 2021 08:58 AM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि सोमवार को दिल्ली पुलिस को एक परिवार का ट्वीट मिला था। उसमें परिवार ने 21 सप्ताह की गर्भवती 27 वर्षीय महिला के कोविड पॉजिटिव होने और उसके लिए ओ-पॉजिटिव प्लाज्मा की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
Sub Inspector of Delhi Police donate plasma and saved the life of Covid positive pregnant woman
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने दान किया प्लाजमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महज एक ट्वीट पर दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए 21 माह की एक गर्भवती की जान बचा ली। दरअसल महिला कोविड पॉजिटिव थी। डॉक्टरों के मुताबिक उसे प्लाज्मा की सख्त जरूरत थी। 
विज्ञापन


एसआई ने ओ-पाजिटिव प्लाज्मा दानकर महिला व उसके बच्चे दोनों की जान बचा ली। परिवार भी एसआई और दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहा था। एसआई आकाशदीप फिलहाल उत्तरी दिल्ली के रूप नगर थाने में तैनात है। 
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि सोमवार को दिल्ली पुलिस को एक परिवार का ट्वीट मिला था। उसमें परिवार ने 21 सप्ताह की गर्भवती 27 वर्षीय महिला के कोविड पॉजिटिव होने और उसके लिए ओ-पॉजिटिव प्लाज्मा की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट की जानकारी दिल्ली पुलिस की प्लाज्मा डाटा बैंक एप जीवन रक्षक को मिली। ट्वीट में दिए गए नंबर से संपर्क किया गया। पीड़ित ने बताया कि उसे कई डोनर मिले भी थे, लेकिन कोई भी डॉक्टरों की गाइड लाइन को पूरा नहीं कर सका। महिला की हालत बिगड़ती जा रही है।

परिवार ने भी आस छोड़ दी है। परिवार से बातचीत के बाद फौरन रूप नगर थाने में तैनात एसआई आकाशदीप से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही आकाशदीप पीड़ित परिवार के साथ आईएलबीएस अस्पताल पहुंचे। वहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसआई ने प्लाज्मा डोनेट कर दिया। इसके बाद फौरन महिला को प्लाज्मा चढ़ा दिया गया। परिवार ने एसआई व दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed