फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Students will be proficient in Artificial Intelligence

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दक्ष होंगे विद्यार्थी

Thu, 11 Mar 2021 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Students will be proficient in Artificial Intelligence
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दक्ष बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सीबीएसई इंटेल के सहयोग से एआई स्टूडेंट कम्युनिटी शुरू करने जा रहा है। यह एक ऐसा युवा संचालित मंच होगा, जो कि उन्हें एक साथ सीखने, एक दूसरे से साझा करने और एआई सक्षम समाधान बनाने के लिए तैयार करेगा।
विज्ञापन

एआई स्टूडेंट कम्युनिटी शुरू करने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य बच्चों में डिजिटल फर्स्ट मानसिकता विकसित करने में मदद करना और एआई कौशल वाली पीढ़ी का निर्माण करना है। बोर्ड का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को एक-दूसरे से सीखने और अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। एआई को लेकर जागरूकता फैलेगी। यह कम्युनिटी सीबीएसई के साथ अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों के लिए भी है।
विज्ञापन

इसका हिस्सा बनने के लिए विद्यार्थी को खुद को पंजीकृत करना होगा। इसके लिए वह वेबसाइट http://www.cbseacademic.nic.in/ पर एआई स्टूडेंट कम्युनिटी के तहत पंजीकृत हो सकेंगे। पंजीकृत होने के बाद विद्यार्थी एआई स्किल और उसकी एप्लीकेशन सीखेंगे। दुनियाभर के एआई लर्निंग संसाधनों को एक्सेस कर सकेंगे। एआई स्किल को बढ़ाने के लिए फेस टू फेस वेबिनार, अपने ज्ञान की परख के लिए ऑनलाइन चैलेंज में प्रतिभागी बन सकेंगे। साथ ही, उन्हें राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विद्यार्थियों को फोरम, ब्लॉग्स, ईवेंट्स की सुविधा भी होगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से एक मैनुअल भी जारी किया गया है। इससे विद्यार्थी इस मंच के विषय में आसानी से जान सकेंगे। इस कम्युनिटी से जुड़ने वाले सदस्य अपने लिए एक डैशबोर्ड भी तैयार कर सकेंगे, जहां उन्हें तमाम तरह की जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed