{"_id":"611175c68ebc3e738306439b","slug":"students-may-choose-only-three-categories-of-eca-and-sports-ashram-news-noi5983654160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू एडमिशन: आवदेन में ईसीए व स्पोर्ट्स की चुन सकते हैं केवल तीन श्रेणियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू एडमिशन: आवदेन में ईसीए व स्पोर्ट्स की चुन सकते हैं केवल तीन श्रेणियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदन फॉर्म में ईसीए व स्पोर्ट्स की अधिकतम तीन श्रेणियों का चयन किया जा सकता है। इस तरह से विद्यार्थी किन्हीं तीन स्पोर्ट्स या फिर तीन एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) को ही फॉर्म में भरें।
स्पोर्ट्स के लिए तीन दस्तावेज व ईसीए के लिए पांच दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ईसीए के पांच दस्तावेज में से तीन सर्वश्रेष्ठ दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए व स्पोर्ट्स दाखिले के लिए आयोजित ओपन डे (ऑनलाइन वेबिनार) में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
गूगल मीट पर आयोजित इस वेबिनार में डीन (दाखिला) प्रो पिंकी शर्मा, हिंदू कॉलेज प्रिंसिपल प्रो अंजू श्रीवास्तव, डीन म्यूजिक फैकल्टी प्रो दीप्ति भल्ला, डीयू खेल परिषद निदेशक डॉ अनिल कलकल, दाखिला शाखा सदस्य सुमन कुमार ने ईसीए व स्पोर्ट्स की आवेदन प्रक्रिया, दाखिला प्रक्रिया की जानकारी के साथ-साथ विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
बीस दिन बाद ओबीसी का प्रमाणपत्र मिलेगा, क्या अभी ओबीसी श्रेणी के तहत आवेदन किया जा सकता है? इस पर जवाब दिया कि ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए किए गए आवेदन की स्लिप को फॉर्म में अपलोड किया जा सकता है। इस तरह से ओबीसी श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं।
क्या स्ट्रीम बदलने पर अंकों की कटौती होगी? इस पर जवाब दिया गया कि अगर किसी विद्यार्थी ने बारहवीं में कोई विषय नहीं पढ़ा और अब वह स्नातक स्तर पर उस विषय में दाखिला चाहता है तो उसके अंकों में से 2.5 फीसदी की कटौती होगी। एक विद्यार्थी ने पूछा कि डीयू में ईवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है? इस पर जवाब दिया गया कि डीयू में इस कोर्स की पढ़ाई नहीं होती है।
प्रो अनिल कलकल ने स्पोर्ट्स के प्रमाणपत्रों को लेकर कहा कि वह असली और सही होने चाहिए। साथ ही उन्हें फॉर्म को ध्यान से भरने और दस्तावेज को सही तरीके से अपलोड करने की सलाह दी गई। ईसीए और मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन कॉमन रजिस्ट्रेशन फॉर्म से ही किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि दस्तावेज की जानकारी के लिए डीयू दाखिला पोर्टल पर उपलब्ध इंर्फोमेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें। डॉ सुमन कुमार ने कहा कि बुलेटिन में हर प्रकार की जानकारी है। बस उसे ध्यान से पढ़ें और सावधानी पूर्वक दस्तावेजों को अपलोड करें।