{"_id":"68d815b258247543db0a6bba","slug":"students-flock-to-du-dandiya-night-ashram-news-c-340-1-del1004-106646-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू डांडिया नाइट में उमड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू डांडिया नाइट में उमड़े छात्र
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा भी पहुंचे, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रग्बी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) पदाधिकारियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिला मिश्रा भी पहुंचे।
नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डांडिया नाइट में कॉलेज के छात्रों को आई कार्ड दिखाकर प्रवेश की अनुमति दी गई थी। छात्र कॉम्प्लेक्स में प्रवेश के लिए जद्दोजहद करते दिखे। गेट नंबर-2 बी के बाहर हालत ऐसे थे कि छात्र प्रवेश के लिए गेट पर चढ़ते नजर आएं। उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नॉर्थ कैंपस स्थित रामजस कॉलेज में तेलुगु छात्र संघ द्वारा आयोजित बथुकम्मा उत्सव में भी शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने कहा, यह पर्व केवल फूलों का उत्सव नहीं बल्कि मातृत्व जीवन और प्रकृति की लय का प्रतीक है। इसमें सृष्टि की करुणा और जीवन की उमंग झलकती है। दिल्ली में बसे तेलुगु समाज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से शहर को संवारा है। इसकी संस्कृति में भी नए रंग भरे है।