फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Students do not panickeep repeating the preparation for the board exam

सीबीएसई-अमर उजाला सवाल-जवाब : विद्यार्थी घबराएं नहीं, बोर्ड परीक्षा की तैयारी दोहराते रहें

Mon, 26 Apr 2021 07:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Apr 2021 07:41 AM IST
सार

सीबीएसई की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी घबराएं नहीं, बोर्ड परीक्षा की तैयारी दोहराते रहें। परीक्षा को लेकर अमर उजाला से सवाल करें और जवाब पाएं। 
 

विज्ञापन
Students do not panickeep repeating the preparation for the board exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रश्न: मेरी बारहवीं परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, मुझे नीट परीक्षा की तैयारी करनी है। मैं नीट परीक्षा वर्ष 2022 में दूंगी। अब समझ नहीं आ रहा है कि तैयारी बोर्ड की करु या नीट की। -चारिका मौर्या
विज्ञापन


बोर्ड  की परीक्षा सामान्य परिस्थितियों में मार्च  माह में होती थी जो गत तथा इस वर्ष की अभूतपूर्व स्थिति के कारण अभी नहीं हो पाई है। वर्ष 2022 की नीट परीक्षा में अभी समय है आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दोहराते हुए आप नीट की भी तैयारी करना शुरू कर दें। घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस समय का लाभ लेकर अच्छी से अच्छी तैयारी करें। 
विज्ञापन


प्रश्न-मैं बारहवीं का छात्र हूं। बारहवीं की परीक्षा स्थगित होने के बाद से असमंजस में हूं। परीक्षा होगी या नहीं यह समझ नहीं आ रहा। अन्य परीक्षाओं की तैयारी भी ठीक से नहीं हो रही है। तनाव बढ़ता जा रहा है क्या करुं- अंकुश
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक परीक्षा करवाने के लिये सुरक्षित स्थिति की घोषणा नहीं होती है। आप  बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दोहराते रहें । जब भी परीक्षा की तिथि घोषित होगी तो उसके कुछ दिन बाद ही परीक्षा आयोजित होगी। इस समय का लाभ लेकर अच्छी से अच्छी तैयारी करें। 
 

प्रश्न-बारहवीं का छात्र हूं, यह जानना चाहता हूं कि यदि परीक्षा हुई तो कैसे होगी क्या मुझे अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।-रचित

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दोहराते रहें। जब भी परीक्षा की तिथि घोषित होगी तो उसके कुछ दिन बाद ही परीक्षा आयोजित होगी। घबराएं नहीं, इस समय का लाभ लेकर बेहतर तैयारी करें। 

प्रश्न-मैं बारहवीं की साइंस स्ट्रीम की छात्रा हूं। ऑनलाइन पढ़ाई के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं हो सकी है। साइंस के लिए अलग से तैयारी कैसे की जा सकती है। तैयारी के समय किन बातों का ध्यान रखना होगा। अलका

आपकी तैयारी ठीक से नहीं हो पाई है तो घबराने  की बात नहीं है अभी समय है। आप प्रति दिन एक समय सारणी के अनुसार पढ़ाई आरंभ कर दें। यह देखें की कौन से विषय की कौन सी बुक से कितना वेटेज सिलेबस में है। पहले सभी कॉन्सपेट केब्रीफ नोट बना लें, फिर उनको समझकर उनका अभ्यास करते रहें। संभावित प्रश्नो का उत्तर लिखें, बीते वर्षों में आए प्रश्न पत्रों को हल कर ले तथा इस वर्ष जारी आदर्श प्रश्न पत्रों को भी हल करें। सभी विषयों को बराबर समय दें, कुछ मनोरंजन केसाथ-साथ तनाव में ना आएं। जितना भी समय बचा है उसमे मन लगाकर पढ़े। 
 

नोट: परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल हों तो अमर उजाला को aucbsehelp@gmail.com पर भेज सकते हैं। सीबीएसई विशेषज्ञों से सवालों के जवाब लेकर इन्हें मई केपहले सप्ताह तक प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed