फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   student may apper in exam for improvement and compartment in september

बोर्ड परीक्षा में सुधार, फेल और कंपार्टमेंट की परीक्षा सितंबर में

Thu, 13 Aug 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
student may apper in exam for improvement and compartment in september
नई दिल्ली। सीबीएसई दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सुधार, फेल और कंपार्टमेंट के छात्रों की परीक्षा सितंबर में आयोजित करेगा। बोर्ड ने बुधवार देर शाम दोनों कक्षाओं के विभिन्न वर्गों के तहत परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। हालांकि परीक्षा की डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से सभी स्कूल प्रबंधन और छात्रों को इस संबंध में सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड ने रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों से आवेदन मांगे हैं। रेगुलर छात्र स्कूल के माध्यम और प्राइवेट छात्र सीधे सीबीएसई को अपने आवेदन भेजेंगे। बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा है कि जिन छात्रों (10वीं और 12वीं) ने कंपार्टमेंट परीक्षा देनी है, वह दोनों कक्षाओं के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जरूर देख लें। परीक्षा के लिए छात्रों को शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के जिन छात्रों का रिजल्ट असेसमेंट के आधार पर तैयार हुआ है, ऐसे छात्र भी प्रदर्शन में सुधार के लिए सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके अलावा फेल और कंपार्टमेंट वाले छात्रों की परीक्षा भी सितंबर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शन में सुधार वाले छात्रों को भी आवेदन पत्र भरना होगा। दसवीं कक्षा में इस बार 1,50,198 और 12वीं कक्षा में 87,651 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र अधिक जानकारी के लिए बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8002 और 011-22509257-59 पर सोमवार से शुक्रवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed