फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   student have to complete obe in four hours

अब चार घंटे में पूरा करना होगा ओपन बुक एग्जामिनेशन

Sat, 08 Aug 2020 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
student have to complete obe in four hours
नई दिल्ली। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद ओपन बुक एग्जामिनेशन को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा छात्रों को परीक्षा में सुविधाएं बढ़ाने के साथ अधिसूचना जारी की गई है। अब परीक्षार्थियों को ओपन बुक एग्जामिनेशन को चार घंटे के भीतर पूरा करना होगा। इससे पहले इसकी समय अवधि तीन घंटे की थी।
विज्ञापन

डीयू द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, अब छात्रों को परीक्षा करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा इसके अलावा प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को स्कैन और अपलोड करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, दिव्यांग छात्रों की सुविधा को देखते हुए उन्हें छह घंटे में ओपन बुक एग्जामिनेशन करने की सुविधा दी गई है। ये अवधि पहले पांच घंटे थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को पेज के अनुसार या फिर प्रश्न अनुसार विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए फाइल का साइज सात एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। सात एमबी से अधिक फाइल का साइज होने पर फाइल अपलोड नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका को पीडीएफ में बदल कर विश्वविद्यालय की केंद्रीय ईमेल obescript@exam.du.ac.in पर भी मेल कर सकते हैं। इसमें छात्रों को अपना रोल नंबर, यूनिक पेपर कोड व परीक्षा की तिथि आदि को लिखना होगा। इसमें परीक्षार्थी को अपना नाम, रोल नंबर, पाठ्यक्रम, यूनिक पेपर कोड, परीक्षा का विषय, कॉलेज का नाम और सेमेस्टर आदि भी अंकित करना होगा। पोर्टल और ईमेल पर उत्तर पुस्तिका को जमा करने पर स्वीकृत की प्राप्ति भी होगी।

उल्लेखनीय है कि आगामी 10 तारीख से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के लिए ओपन बुक एग्जामिनेशन होना है। इसके प्रति दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी विरोध जताया था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में मामला भी गया था। हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही ओपन बुक एग्जामिनेशन को लेकर मंजूरी दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में अभी मामला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed