फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   stroke sos app launch

इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन ने लॉन्च किया स्ट्रोक एसओएस ऐप

Thu, 19 Mar 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
stroke sos app launch
नई दिल्ली। इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन ने आपात स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की मदद करने के लिए स्ट्रोक एसओएस ऐप का लांच किया है। इसके जरिये मरीज या उसकी देखभाल करने वाले लोग नजदीकी अस्पताल का पता लगा सकेंगे। साथ ही उनसे सहायता के लिए अनुरोध भी कर सकेंगे। इसके जरिये उपयोगकर्ता मैप की मदद से चुनिंदा अस्पताल को तलाश कर सकेंगे। दिल्ली एम्स से लेकर देश के तमाम न्यूरो विशेषज्ञों के एसोसिएशन की ओर से लोगों की सहायता के लिए ये एप जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष व अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. विनीत सूरी ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक एक चिकित्सीय आपात स्थिति है जिसमें ब्लॉक हो चुकी नसों में रक्त संचार को बहाल करने के लिए तुरंत इंट्रावीनस थ्रोम्बोलाइसिस (4.5 घंटे में) किया जाता है। दुर्भाग्य से भारत में सिर्फ 1-5 फीसदी मरीजों को ही यह इलाज समय पर मिल पाता है। इसके कारण कई मरीज दम तोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के जरिये मरीजों को आपातकालीन स्थिति में मदद मिलेगी। यह यूजर की लोकेशन को ट्रैक करता है, स्ट्रोक के आम लक्षणों के बारे में जानकारी देता है। साथ ही नजदीकी अस्पताल के बारे में जानकारी देता है। अस्पताल का कॉन्टेक्ट नंबर उपलब्ध कराता है और गूगल मैप पर मरीज को नेविगेट करता है ताकि मरीज जल्द से जल्द अस्पताल पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed