फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   strict action will be taken against who not follow guidelines of covid 19

कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई, कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर बरती जा रही सख्ती

Sun, 14 Mar 2021 10:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
strict action will be taken against who not follow guidelines of covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रोजाना हो रही जांच की संख्या को बढ़ा दिया गया है। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन न करने वालों पर अब ज्यादा सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना औसतन 70 हजार जांच की जा रही है। इनमें करीब 70 फीसदी आरटी-पीसीआर जांच हो रही है। सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह अपने इलाक़े में सख्ती बरतें। जो लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनपर सख्ती की जाए। जिला प्रशासन की टीमों के साथ सिविल डिफेंस के वॉलंटियर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उनका चालान भी किया जा रहा है। इन इलाकों में अब अधिक वालंटियर को तैनात किया जायेगा, जिससे सभी लोगों पर नजर रखी जा सके। बढ़ते मामलों को देखते हुए रेड जोन में भी सख़्ती की जा रही है। इन इलाकों में बैरिकेडिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात नियंत्रण में
शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था सरकार कोरोना के हालात पर लगातार नजर रख रही है। हालात नियंत्रण में है। फिलहाल चिंता की कोई बात नही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed