{"_id":"60e92ca38ebc3ec75e618c58","slug":"stolen-mobiles-used-to-be-sold-in-bangladesh-and-jammu-mewat-and-up-gangs-busted-by-delhi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बांग्लादेश और जम्मू में बेचते थे चोरी के मोबाइल, चोरी-लूट के फोन खरीदने वाले मेवात और यूपी के गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बांग्लादेश और जम्मू में बेचते थे चोरी के मोबाइल, चोरी-लूट के फोन खरीदने वाले मेवात और यूपी के गिरोह का पर्दाफाश
Sat, 10 Jul 2021 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:50 AM IST
सार
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मदनपुर, फिरोजपुर झिरका हरियाणा निवासी जियाउद्दीन(24), गालिब नगर फिरोजाबाद यूपी निवासी मो. आलिम (25), गांव कुंदला जिला फिरोजाबाद यूपी निवासी शिव कुमार (27) और सुल्तानपुरी, दिल्ली निवासी अजय (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने चोरी व लूट के मोबाइल खरीदने वाले मेवात-यूपी के एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली व यूपी के बदमाशों से चोरी व लूट के मोबाइल खरीदते थे और अब 1000 से ज्यादा मोबाइल खरीद चुके हैं।
पुलिस ने इनके पास से 70 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में हुई चोरी, सेंधमारी व झपटमारी की 34 वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपी चोरी के मोबाइल फोन जम्मू व बांग्लादेश में बेचते थे।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मदनपुर, फिरोजपुर झिरका हरियाणा निवासी जियाउद्दीन(24), गालिब नगर फिरोजाबाद यूपी निवासी मो. आलिम (25), गांव कुंदला जिला फिरोजाबाद यूपी निवासी शिव कुमार (27) और सुल्तानपुरी, दिल्ली निवासी अजय (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली कैंट इलाके में स्थिति जिओ मोबाइल शोरूम में 17 मई को चोरी की वारदात हुई थी। चोरी 54 से ज्यादा सीलबंद मोबाइल चुराकर ले गए थे। जांच में स्पेशल स्टाफ प्रभारी राकेश शर्मा की टीम ने एक आरोपी तारिफ को गिरफ्तार कर चुराए गए 10 मोबाइल फोन बरामद किए थे।

तारिफ ने बताया कि जियाउद्दीन चोरी क मोबाइल खरीदता है और उसके बैंक खाते में फोन पे से काफी पैसा आया है। पिछले तीन महीने में उसके बैंक खाते में पांच लाख रुपये आए हैं। जांच में पता लगा कि फिरोजबाद निवासी मो आलिम ने उसके बैंक खाते में मुंबई व कोलकाता से पैसे जमा कराए हैं और मार्च, 21 तक कुल 30 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
जियाउद्ददीन बदमाश से लूटे व चोरी के मोबाइल खरीदता है और वह आगे मो. आलिम को बेचता है। एसीपी अभिनेद्र जैन की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की टीम ने चारों आरोपियों को धौला कुंआ के पास से आठ जुलाई को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब ये चोरी के मोबाइलों की डील करने दिल्ली आए थे।
शिव कुमार जियाउद्ददीन को वारदात के मोबाइल बेचता था। जियाउद्दीन व मो. आलिम शिव कुमार से मोबाइल खरीदने दिल्ली आते थे। मो. आलिम चोरी के मोबाइल फोन मुंबई के हसम को बेचता था। हसम आगे जम्मू व बांग्लादेश में बेचता था। आलिम ने हसम से मोबाइल बेचने की कुल 30 लाख रुपये की रकम ली है। जियाउद्दीन फिरोजपुर झिरका में मोबाइल शॉप चलाता था। आरोपी चोरी के मोबाइल खरीदने वाला मुख्य रिसीवर है।