फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   stepfather apologizes, daughter withdraws POSCO case

सौतेले पिता के माफी मांगने बेटी ने वापस लिया केस

Mon, 09 Sep 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
stepfather apologizes, daughter withdraws POSCO case
सौतेले पिता के माफी मांगने बेटी ने वापस लिया केस
विज्ञापन

नई दिल्ली। सौतेले पिता के माफी मांगने और उचित देखभाल का आश्वासन देने के बाद छेड़छाड़ की पीड़िता ने अपना केस वापस ले लिया। हाईकोर्ट ने किशोरी के बयान और परिवार में हुए समझौते के बाद अफगान शरणार्थी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का निर्देश दिया है। यह परिवार दक्षिण दिल्ली में शरणार्थी है। किशोरी की मां ने पति के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में यह एफआईआर दर्ज कराई थी।
न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने फैसले में इस बात पर गौर किया कि किशोरी की मां की यह दूसरी शादी है और वह, उसकी छोटी बहन, उसकी मां आरोपी के साथ रहती हैं। आरोपी ने बिना शर्त माफी मांगी है और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने का आश्वासन दिया है। कोर्ट के समक्ष याची के वकील संजीव मलिक ने कहा कि आरोपी अफगानी शरणार्थी हैं। पीड़िता की मां की दो बेटियां हैं। आरोपी से उसने यह दूसरी शादी उसने परिवार को सहारा देने के लिए की थी। आरोपी अपने किए पर माफी मांग चुका है और इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

कोर्ट के समक्ष आरोपी ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा और अभिभावक की तरह दोनों बेटियों की देखभाल करेगा। उसने अपनी दोनों लड़कियों को 25-25 हजार रुपये भी दिए। उसने कहा कि भविष्य में उसके खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो उस पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही इस एफआईआर पर दोबारा कार्रवाई करने की छूट पीड़िता और उसकी मां को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेश मामले में आरोपी ने अधिवक्ता संजीव मलिक के जरिये दायर याचिका में कहा कि वह अफगानी नागरिक है और लंबे समय से अमर कालोनी में शरणार्थी के रूप में रह रहा है। वह अपने किए पर शर्मिंदा है और इसके लिए माफी मांगी है। इसके बाद उनके बीच समझौता हो गया है। किशोरी और उसकी मां का वह अकेला सहारा है। उसे जेल भेज दिया जाता है तो वह अपने परिवार की देखभाल नहीं कर पाएगा। लिहाजा उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर कानूनी कार्रवाई को रोक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed