फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sputnik vaccine vaccination started in Delhi's private hospitals

दिल्ली के निजी अस्पतालों में स्पूतनिक वैक्सीन का टीकाकरण शुरू

Fri, 02 Jul 2021 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 06:15 AM IST
सार

  • अपोलो, बत्रा अस्पताल में लगाई जा रही है वैक्सीन
  • कोविन-पोर्टल पर कराना होगा ऑनलाइन और ऑनसाइट भी मिल सकेगा स्लॉट

विज्ञापन
Sputnik vaccine vaccination started in Delhi's private hospitals
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

रूस के कोविड-19 रोधी टीका स्पुतनिक-वी का दिल्ली के अपोलो, बत्रा और बालाजी अस्पताल में टीकाकरण शुरू हो गया है। अपोलो अस्पताल में अभी तक एक हजार लोगों को यह टीका लगाया जा चुका है। वहीं, बत्रा और बालाजी में भी कई लोगों को यह टीका लग चुका है। वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनसाइट( सीधा केंद्र पर पंजीकरण) और ऑनलाइन दोनों की सुविधा उपलब्ध है। 

विज्ञापन


अपोलो अस्पताल कि ओर से जारी बयान के मुताबिक,अस्पताल में अभी तक एक हजार लोगों को स्पूतनिक -वी का टीका लगाया जा चुका है। इसके लिए कोविन-पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। स्लॉट वाले दिन केंद्र पर वैक्सीन लगाई जाएगी। अस्पताल के मुताबिक, इस वैक्सीन को लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग पंजीकरण करा रहे हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल में 20 जून से स्पूतनिक वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण वैक्सीनेशन शुरू करने में दस दिन का समय लग गया था। 
बत्रा अस्पताल के मुताबिक,स्पूतनिक का टीकाकरण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को कई लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए ऑनसाइट  व ऑनलाइन दोनों माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 27 जून को फोर्टिस अस्पताल ने मौहाली और गुरुग्राम में इस वैक्सीन कि शुरुआत कर दी थी। अस्पताल दिल्ली में भी इससे टीकाकरण शुरू करेगा। केंद्र ने स्पुतनिक वी टीके की एक खुराक के लिए अधिकतम 1145 रुपये कीमत तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed