फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Speedy dumper hits auto in delhi one killed and four injured

हादसा: पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत और चार घायल

Thu, 28 Apr 2022 04:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

ऑटो चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत और चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले संतोष के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Speedy dumper hits auto in delhi one killed and four injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अशोक विहार इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात 12:30 बजे पुलिस को शालीमार बाग फ्लाईओवर पर सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। अशोक विहार थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां हरियाणा नंबर का एक ट्रक और क्षतिग्रस्त ऑटो मिला। जिसमें सवार पांच लोग घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस तुरंत घायलों को दीपचंद बंधु अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने मूलत: बिहार के रहने वाले संतोष को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान ऑटो चालक जहांगीरपुरी निवासी प्रभु दयाल, शकूरपुर निवासी ध्रुव कुमार, विकास और पंकज कुमार के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि ऑटो सवारियों को लेकर शालीमार बाग फ्लाई ओवर पर चढ़ा। ऑटो चालक हरियाणा नंबर के ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद ऑटो ट्रक से टकरा गया और उसमें फंस गया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोक दिया जबकि टक्कर मारने वाला चालक डंपर को लेकर भागने लगा। पीछे से आ रहे लोगों ने कुछ दूर पीछा करने के बाद डंपर चालक को दबोच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डंपर चालक की पहचान गोंडा यूपी निवासी श्रवण के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रक में फंसे ऑटो को बाहर निकालकर रास्ता साफ किया गया। पुलिस के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed