फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Speeding car collided with divider, two dead including elderly woman

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत

Sat, 05 Mar 2022 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Speeding car collided with divider, two dead including elderly woman
नई दिल्ली। खेलगांव के पास शुक्रवार तड़के फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक और उसके साथी का इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में कार चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पांडव नगर थाना पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की शिनाख्त गुरुग्राम निवासी श्यामवती (65) और उसके केयर टेकर शैंकी (35) के रूप में हुई है, जबकि कार चालक की पहचान गुरुग्राम निवासी अशोक व उसके साथी तुषार के रूप में हुई है। श्यामवती गुरुग्राम में अकेली रहती थीं। कुछ वर्ष पहले उनके पति की मौत हो गई थी। बच्चे नहीं होने की वजह से उसने अपनी देखभाल के लिए शैंकी को केयर टेकर रखा हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के श्यामवती अपनी कार से शैंकी के साथ गुरुग्राम से हरिद्वार जाने के लिए निकली थीं। कार को अशोक चला रहा था। उसके बगल वाली सीट पर साथी तुषार बैठा था। सभी सराय काले खां से एनएच-9 होते हुए हरिद्वार जा रहे थे। तड़के करीब छह बजे खेलगांव के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने श्यामवती व उनके केयरटेकर शैंकी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed