Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   speed of Namo Cruise depends on water level of Yamuna

पानी कितना गहरा है?: यमुना की गहराई पर टिकी क्रूज की रफ्तार, अलग-अलग दावे; अभी से उठने लगे सावल

Wed, 11 Nov 2026 09:38 AM IST
अनुज कुमार संदीप वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
संदीप वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

यमुना के जलस्तर पर नमो क्रूज की रफ्तार टिकी है। क्रूज के लिए 1.5 से 2 मीटर गहराई की जरूरत के अलग-अलग दावे हुए हैं।

विज्ञापन
speed of Namo Cruise depends on water level of Yamuna
नमो क्रूज - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

यमुना के जलस्तर पर नमो क्रूज की रफ्तार टिकी है। क्रूज के लिए 1.5 से 2 मीटर गहराई की जरूरत के अलग-अलग दावे हुए हैं। क्रूज सेवा शुरू हो गई है, लेकिन गर्मियों के दौरान पानी की कमी से इसके नियमित और सालभर संचालन की सफलता इसी मार्ग की नौवहन योग्य गहराई पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली की यमुना में सोनिया विहार से जगतपुर गांव स्थित शनि मंदिर के नजदीक तक शुरू हुई नमो यमुना क्रूज सेवा के सामने सबसे बड़ा सवाल नदी की वास्तविक गहराई का है। परियोजना से जुड़ी जानकारी में जल परिवहन के लिए न्यूनतम 1.5 मीटर गहराई होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, अप्रैल 2026 में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मीडिया में पूर्व में क्रूज संचालन के लिए दो मीटर गहराई की जरूरत बताई थी। दूसरी ओर, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की परियोजना प्रस्तुति में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक क्रूज का अधिकतम ड्राफ्ट 1.2 मीटर बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सवाल है कि सोनिया विहार से जगतपुर गांव तक वास्तव में कितनी गहराई मापी गई है और सबसे कम गहराई वाला हिस्सा कौन-सा है? आईडब्ल्यूएआई की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर से जून के बीच यमुना में प्राकृतिक जलप्रवाह काफी कम हो जाता है। ऊपरी हिस्से से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण वजीराबाद बैराज के बाद नदी में जल उपलब्धता घटती है। ऐसे में सोनिया विहार-जगतपुर मार्ग की गहराई बनाए रखना चुनौती हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed