फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   south-western district dcp order two inspectors will stay in police stations at night

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी का तुगलकी फरमान: रात में दो इंस्पेक्टर ड्यूटी पर रहेंगे, एक थाने में रुकेगा तो दूसरा गश्त करेगा

Tue, 26 Oct 2021 01:31 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Oct 2021 01:31 AM IST
सार

डीसीपी गौरव शर्मा ने शुक्रवार को जिले के अफसरों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने दो इंस्पेक्टरों को थाने में रूकने का आदेश जारी किया है। उनके इस फैसले से पुलिसकर्मियों में नाराजगी है। 

विज्ञापन
south-western district dcp order two inspectors will stay in police stations at night
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले में पुलिस स्टेशनों में तैनात दो इंस्पेक्टर अब रात को पुलिस स्टेशनों में रूकेंगे। इनमें से एक इंस्पेक्टर रात को थाने में रूकेगा, जबकि दूसरा इंस्पेक्टर रात को इलाके में गश्त करेगा। दक्षिण-पश्चिमी जिले के डीसीपी गौरव शर्मा ने अपने जिले में ये तुगलकी फरमान जारी किया है। इस तुगलकी फरमान से जिले में तैनात इंस्पेक्टर व  पुलिसकर्मियों में भारी नाराजगी है। डीसीपी ने 12-24 घंटे की ड्यूटी के मायने भी बदल दिए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीसीपी गौरव शर्मा ने शुक्रवार को जिले के अफसरों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में गौरव शर्मा ने फरमान सुनाया था कि अब थानों में रात को दो इंस्पेक्टर रूकेंगे। एक इंस्पेक्टर रात को पेट्रोलिंग करेगा जबकि दूसरा थाने में नाइट स्टे करेगा। गौरतलब है कि पुलिस थाने में थानाध्यक्ष, एटीओ व तफ्तीश तीन इंस्पेक्टर होते हैं। अभी तक रात को एक ही इंस्पेक्टर थाने में रूकता था। ये इंस्पेक्टर थाना इलाके समेत सब-डिवीजन में भी गश्त करता था। 
विज्ञापन


इसके अलावा 12-24 के तहत तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं। दो शिफ्ट के पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहते हैं, जबकि शिफ्ट के पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं। डीसीपी गौरव शर्मा ने आदेश दिया है कि एक शिफ्ट के पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। दूसरी शिफ्ट के लोग थाने में रिजर्व में रहेंगे, जबकि तीसरी शिफ्ट के पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी 12 घंटे की ड्यूटी के बाद 24 घंटे का आराम करते हैं। अब जिले में थानों में एक शिफ्ट के पुलिसकर्मी थाने में रिजर्व रहेंगे। यानि वह ड्यूटी तो नहीं करेंगे मगर वह थाने में ही रहेंगे। डीसीपी के इस फरमान से जिले के इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों में भारी नाराजगी है। पुलिसकर्मयों का कहना है कि वह इतनी लंबी ड्यूटी कैसे करेंगे। जिले में ये चर्चा है कि एक डीसीपी के रात को रूकने के आदेश के बाद जिला डीसीपी ने ये आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed