फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Son shot dead mothers lover in Delhi

Delhi Crime: सरेआम मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या, चाय की दुकान चलाता था मृतक

Mon, 06 Jun 2022 04:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Jun 2022 04:47 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बेटे ने अपनी मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद नाजिम (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Son shot dead mothers lover in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शनिवार रात एक युवक की उसकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद नाजिम (25) के रूप में हुई है। आरोपी मौके से फरार हो गया। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शाहरुख की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नाजिम अपने परिवार के साथ मौजपुर के अशोक मोहल्ला में रहता था। नाजिम अभी अविवाहित था। वह घर के पास ही चाय की दुकान चलाता था। दुकान से चंद कदमों की दूरी पर शाहरुख अपने परिवार के साथ रहता था। कुछ सालों पूर्व शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। इस दौरान उसे पता चला कि उसकी गैर मौजूदगी में नाजिम उसके घर आता-जाता है। उसके मां के साथ नाजिम के गलत संबंध हैं। इस बात पर पिछले माह शाहरुख ने नाजिम को पीटा था और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरोपी किसी काम से यूपी के बुलंदशहर गया था। इस दौरान उसके एक दोस्त ने कॉल कर बताया कि नाजिम उसके घर गया था। इस बात का पता चलते ही वह आग बबूला हो गया। शनिवार शाम को वह बुलंदशहर से लौटा तो सीधा पीड़ित की दुकान पर पहुंचा। लेकिन उस समय वह दुकान में नहीं था। रात करीब 8.30 वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच आरोपी पिस्टल लेकर दुकान में घुस गया। पहले उसने दुकान में तोड़फोड़ की। इसके बाद उसने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए उसके सीने में गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed