{"_id":"5ecd67678ebc3e907149c4cd","slug":"son-murdered-in-front-of-father-ashram-news-noi5133855188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने बेटे की बाइक से कुचलकर कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के सामने बेटे की बाइक से कुचलकर कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने पिता के सामने ही उसके पुत्र की कुचलकर हत्या कर दी। नवीन (38) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय पिता-पुत्र आजादपुर मंडी सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास युवकों ने उनसे पंचर की दुकान का पता पूछा था। दुकान का पता नहीं बताने पर दो बाइक पर सवार चारों युवक पिता-पुत्र से उलझ गए।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने परिवार के साथ उत्तम नगर में रहता है। वह सुबह के वक्त बेटे नवीन के साथ आजादपुर मंडी से सब्जी लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने उनसे पंचर की दुकान का पता पूछा। दुकान न बताने पर युवकों ने बहस शुरू कर दी। इस दौरान नवीन बाइक से उतर कर उन से बहस नहीं करने का अनुरोध करने लगा।
इससे भड़के आरोपियों ने पहले नवीन को जमीन पर गिर दिया और उसके सिर पर बाइक का टायर चढ़ा दिया। सिर से काफी खून बहने से नवीन की मौके पर ही मौत हो गई।