फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   soil satyagrah yatra will reach delhi on april 6

छह अप्रैल को दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचेगी मिट्टी सत्याग्रह यात्रा

Tue, 30 Mar 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
soil satyagrah yatra will reach delhi on april 6
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 320 से अधिक किसानों की याद में जनांदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय एनएपीएम की ओर से मिट्टी सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 125 दिनों से चल रहे आंदोलन की गति बनाए रखते हुए अलग अलग राज्यों से कृषि, खाद्य सुरक्षा के अधिकार को बचाने के लिए संघर्षरत हैं। मिट्टी सत्याग्रह यात्रा छह अप्रैल को दिल्ली के टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेगी। गांवों और शहरों से कलश में इकट्ठा मिट्टी आंदोलन में जान गंवाने वालों को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल के मुताबिक इस सत्याग्रह के जरिये प्राकृतिक संसाधनों सहित आजीविका को भी बचाने की कोशिश की जा रही है। यह मांग लोकतंत्र और संविधान के मूल्यवान ढांचे को बचाने के लिए भी है। अलग अलग राज्यों में विभिन्न संगठनों के सहयोग से गांवों, प्रमुख एतिहासिक स्थलों और आजादी के नायकों की प्रतिमाओं और संघर्ष के प्रतीकों से कलश में एक मुट्ठी मिट्टी इकट्ठा कर लोगों से संवाद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिट्टी सत्याग्रह यात्रा के तहत 12 से 28 मार्च तक महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, आसाम और पंजाब में जन संवाद अभियान चलाया जा रहा है। ये यात्रा 30 मार्च को दांडी से शुरू होकर गुजरात के विभिन्न जिलों से होकर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों से होकर 5 अप्रैल की सुबह 9 बजे शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के आखिरी दौर में पूरे देश से यात्रा दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचेंगी। शाहजहांपुर बॉर्डर से सत्याग्रही टीकरी पहुंचेंगे। छह अप्रैल की सुबह 9 बजे सिंघु बॉर्डर जबकि 4 बजे गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के सभी वरिष्ठ किसान साथी इस मिट्टी सत्याग्रह यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद तीनों सीमाओं पर शहीद स्मारक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed