फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Social worker Prahlad Asilwal was surrounded and fatally attacked by miscreants in broad daylight

Delhi: दिनदहाड़े बदमाशों ने लगा दी पिस्टल, कांच की बोतल से किया सिर पर वार; रिश्तेदार ने बचाई जान

Tue, 19 Sep 2023 10:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 10:57 PM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद आसीलवाल पर 16 सितंबर को दिनदहाड़े बदमाशों ने घेर कर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वे गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Social worker Prahlad Asilwal was surrounded and fatally attacked by miscreants in broad daylight
सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद आसीलवाल पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी दिल्ली के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद आसीलवाल पर 16 सितंबर को दिनदहाड़े बदमाशों ने घेर कर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वे गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

प्रह्लाद आसीलवाल, चौक शाह मुबारक बाजार सीताराम दिल्ली के निवासी हैं। पिछले 5 सालों से अपने क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में भागीदारी देते आये हैं। 
 

बीती 16 सितम्बर को जब वे अपने कार्य निबटाकर जा रहे थे तो रास्ते में घेरकर जान से मारने का प्रयास करते हुए हमला करने और गाली गलौच करने 16 सितंबर लगभग चार बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौटते समय माता सुंदरी कॉलेज के पास एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए पांच लोगों ने रोककर घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौच करते हुए कमर पर पिस्टल लगा दी और सिर पर कांच की बोतल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गये। फिर इन्होंने अपने परिचित केशव बंसवाल को फोन पर जानकारी दी कि कुछ लोगों ने मुझे पर हथियारों से हमला कर दिया है। 

विज्ञापन

केशव बंसवाल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें भर्ती कराया था। शिकायतकर्ता ने हमलावरों में से कुछ लोगों को पहचानते हुए उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने का आग्रह करते हुए हमलावरों के द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से हमला करने की शिकायत करते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed