फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Snatchers disguised as Kanwariyas snatched mobiles, blew away jewelery and silver in Delhi

दिल्ली में लूटपाट : कांवड़ियों के भेष में आए झपटमारों ने मोबाइल छीना, जेवर और चांदी उड़ाए

Wed, 27 Jul 2022 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 06:07 AM IST
सार

पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Snatchers disguised as Kanwariyas snatched mobiles, blew away jewelery and silver in Delhi
फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में सोमवार कांवड़ियों के भेष में आए बाइक सवार दो युवकों ने ट्रांसपोर्टर का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


दिनेश परिवार के साथ डीएलएफ कालोनी, भोपरा, गाजियाबाद में रहते हैं। इनका स्कूल बस ट्रांसपोर्ट का काम है। कई स्कूलों में इनकी बसें चलती हैं। रात को इनकी बसें जीटीबी एंक्लेव के ग्रीन फील्ड पब्लिक के पास खड़ी होती है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह दिनेश अपनी बस के पास तिराहे पर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने कांवड़ियों के कपड़े पहने हुए थे। इससे पहले कि दिनेश कुछ समझ पाते आरोपियों ने उनका मोबाइल छीना और भागने लगे। दिनेश शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन वे हाथ नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूलर के कर्मियों से चार लाख नकद व सवा किलो चांदी लूटी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने जूलर के कर्मचारी से 40 लाख नगद और सवा किला चांदी लूट ली। वारदात के समय कर्मचारी करोल बाग से ब्रह्मपुरी लौट रहे थे। इस बीच जीरो पुश्ते पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दोनों से रुपयों और चांदी का बैग लूट लिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  

पीड़ित जूलर शिवा सोनी परिवार के साथ ब्रह्मपुरी गली नंबर-13 में रहते हैं। घर के पास ही इनकी शॉप है। मंगलवार दोपहर को उन्होंने अपने दो कर्मचारी सचिन व एक अन्य को जेवरात लेकर करोल बाग भेजा था। वहां से इनको चार लाख की पेमेंट और सवा किलो चांदी लाना था। दोनों कर्मचारियों ने सामान देकर कैश लिया और बाइक से वापस लौटने लगे। 

इस बीच जैसे ही दोनों जीरो पुश्ते से नीचे उतरने लगे, अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर सचिन से बैग लूट लिया। इसके बाद फरार हो गए। मामले की सूचना शिवा को दी गई। बाद में पुलिस को भी खबर दे दी गई। 

पुलिस देर शाम मामले की जांच में जुटी थी। दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

कारोबारी के 45 लाख रुपये के जेवरात लूटे

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में आभूषण तैयार करने वाले कारोबारी व कारीगर से बदमाशों ने 45 लाख के जेवरात लूट लिए। आरोपियों ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर दोनों को जांच के लिए रोका। इसके बाद जेवरात का बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। बैग में सोने के 872 किग्रा वजन के 56 कंगन थे। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। 

मूलरूप से बंगाल का रहने वाला पीड़ित हफीजुल मौला बीडनपुरा गली नंबर-34 में रहता है। वह मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति के पास जेवरात पॉलिश का काम करता है। रविवार दोपहर मोइनुद्दीन ने हफीजुल को गोपाल धारा नामक जूलर के पास से पॉलिश के लिए जेवरात लाने भेजा। हफीजुल वहां से पैदल ही गली नंबर-16 पहुंचा। यहां से उसने एक अन्य कारीगर गोविंद को अपने साथ लिया। गली नंबर-3 में गोविंद की दुकान पर पहुंचकर इन लोगों ने एक बैग में कुल 56 सोने के कंगन लिए और अपनी दुकान के लिए पैदल रवाना हो गए।

बीडनपुरा गली नंबर-17 में अचानक एक आदमी ने उनको रोक लिया। उसने अपने आपको सीआईडी में बता आईकार्ड दिखाया। उसने कहा कि थैले की जांच होगी। इसके बाद उसने बाइक पर बैठे दो लोगों के पास जाने का इशारा किया। बाइक पर बैठे लोगों ने हफीजुल का बैग जांच के लिए लिया और थाने आने की बात कर बैग लेकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed