फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Snatcher caught after try to snatch mobile of Police constable

सादे कपड़ों में जा रहे सिपाही से झपटमारी का प्रयास करना पड़ा भारी

Wed, 08 Jul 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Snatcher caught after try to snatch mobile of Police constable
नई दिल्ली। तिमारपुर इलाके में सादे कपड़ों में जा रहे सिपाही से झपटमारी की कोशिश बदमाशों को भारी पड़ गई। पीसीआर कर्मियों की मदद से सिपाही ने केटीएम बाइक से भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और एक बदमाश को बाइक समेत दबोच लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांधी विहार निवासी सिपाही रोहित कुमार (25) दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विभाग में है। वह 5 जुलाई को घर से काम पर जाने के लिए निकला। इस दौरान वह फोन किसी से बात कर रहा था। कुछ दूर जाते ही केटीएम बाइक सवार दो युवक उससे आगे निकले और फिर रोहित के पास आए और पीछे बैठे युवक ने उससे फोन झपटने की कोशिश की। रोहित ने फोन को जोर से पकड़ लिया। नाकाम बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन

रोहित शोर मचाकर उनके पीछे भागा और वहां मौजूद पीसीआर कर्मियों को सारी बात बताई। रोहित ने पीसीआर कर्मियों के साथ बदमाशों का पीछा किया। पीसीआर वैन चालक ने बदमाशों की बाइक के आगे अपनी वैन लगा दी। इससे बदमाश बाइक समेत गिर गए। हालांकि पीछा बैठा बदमाश वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाइक चला रहे जहांगीरपुरी निवासी फुरकान (24) को सिपाही ने दबोच लिया। जांच में पता चला कि फुरकान चोरी की बाइक से झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed